फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: पुरानी तहसील में लगेगा नया ट्यूबवेल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी तहसील क्षेत्र के लोगों को बहुत जल्द पानी की सप्लाई में आ रही दिक्कतों से छुटकारा मिलने वाला है। यहां जलसंस्थान एक ट्यूबवेल लगाने जा रहा है। ट्यूबवेल के प्रस्ताव को मुख्यालय से अनुमति मिल गई है। ट्यूबवेल लगने के बाद 16 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

पुरानी तहसील क्षेत्र में कुछ समय से पानी की सप्लाई में दिक्कत आ रही थी। यहां अभी तक पड़ाव मोहल्ले के ट्यूबवेल से सप्लाई मिल रही है जबकि पड़ाव में पहले से ही काफी उपभोक्ता जुड़े हुए हैं। ऐसे में अक्सर शाम के समय आने वाले पानी का प्रेशर कम रहता था। तीसरी मंजिल पर रहने वाले उपभोक्ताओं तक पानी नहीं पहुंच पाता था। बढ़ती शिकायतों को देखते हुए जलसंस्थान ने पुरानी तहसील में एक ट्यूबवेल बनाने के लिए मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा था, जिसे हरी झंडी मिल गई है। जल्द ही पुरानी तहसील में ट्यूबवेल बनाने का काम शुरू हो जाएगा। सहायक अभियंता अरुण कुमार ने बताया कि पुरानी तहसील में ट्यूबवेल बनाने का काम जल्द शुरू होगा। यहां पर करीब 2500 कनेक्शन और 16720 की आबादी है। ट्यूबवेल लगने से यहां पानी की दिक्कत खत्म हो जाएगी। लोगों के घरों में प्रेशर से पानी पहुंच सकेगा। साथ ही पड़ाव से पानी नहीं लेना पड़ेगा, जिससे उस मोहल्ले के लोगों को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें