बहुउद्देशीय मंगलौर पूर्वी किसान सेवा सहकारी समिति लिमिटेड के निर्वाचन क्षेत्र मुंडलाना प्रथम में रिक्त पड़ी संचालक की सीट पर नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। निर्वाचन अधिकारी जसदीप कुमार ने नीलम पत्नी अमरजीत, निवासी मुंडलाना को निर्विरोध संचालक निर्वाचित घोषित किया।
निर्वाचन अधिकारी जसदीप कुमार ने बताया कि नवंबर माह में हुए चुनाव में मुंडलाना प्रथम से निर्वाचित संचालक सुरेशपाल के निधन के कारण यह सीट रिक्त हो गई थी। उक्त रिक्त पद के लिए आयोजित नामांकन प्रक्रिया में केवल एक ही नामांकन नीलम पत्नी अमरजीत, निवासी मुंडलाना की ओर से दाखिल किया गया।
एकमात्र नामांकन प्राप्त होने के कारण नीलम पत्नी अमरजीत को निर्विरोध संचालक निर्वाचित घोषित किया गया। इस अवसर पर समिति के प्रबंध निदेशक अजय कुमार, चेयरमैन अवनीश सिंह, वाइस चेयरमैन सन्नी कुमार सहित समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।