फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि: तीरथ सिंह रावत

विज्ञापन
रुड़की नगर निगम सभागार मे आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में मंचासीन पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रा - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि देश में भाजपा की एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसके लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि है। अन्य पार्टियां चुनाव में भी लोगों के बीच दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में जहां देश भर में सड़कों का जाल बिछ रहा है। वहीं जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटाए जाने जैसे सख्त कदम देश हित में उठाए जा रहे हैं। यह बात उन्होंने रुड़की और नारसन में आयोजित भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ सम्मेलन में कही।
विज्ञापन

रुड़की नगर निगम में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत ने कहा कि वर्तमान युग सोशल मीडिया का है। जिस पर लोगों को देश और प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी मिल रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव का समय आ रहा है। ऐसे में बहुत सी राजनीतिक पार्टियां चुनाव में दिखाई देंगी। जो जनता को गुमराह करने का काम करेंगी। कुछ लोग सत्ता पाने के लिए अलग अलग तरह से लोगों को भ्रमित करेंगे लेकिन भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी हैं जो राष्ट्र हित को सर्वोपरि रखती है। उन्होंने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे लोगों ने इस देश के लिए काम किया। उन्होंने अपनी कुर्सी को त्याग दिया लेकिन देश की आन बान शान को बरकरार रखा। उन्होंने कहा कि देश को पहली बार ऐसा प्रधानमंत्री मिला, जिन्होंने कश्मीर से 370 धारा को खत्म कर दिया और तीन तलाक कानून बनाया। आज दुनिया के देशों में नरेंद्र मोदी का डंका बज रहा है। तीरथ सिंह रावत ने कहा कि देश में सड़कों से लेकर तमाम हाइवे से पूरे देश को जोड़ने काम हो रहा है। देश के विकास को नए आयाम दिए जा रहे हैं। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने ओबीसी मोर्चा कार्यकर्ताओं को पार्टी मजबूत करने के टिप्स भी दिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता ऐम्स ऋषिकेश के डॉ. चौधरी बिजेंद्र सिंह एवं संचालन भाजपा नेता पवन तोमर ने किया। इस मौके पर भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा, मेयर गौरव गोयल, पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष कल्पना सैनी, झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल, भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी, महामंत्री किरण चौधरी, विधानसभा प्रभारी मनोज गर्ग, पूर्व राज्यमंत्री डॉ. गौरव चौधरी, पूर्व राज्यमंत्री अमीलाल वाल्मीकि, पूर्व राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी, जिला महामंत्री आदेश सैनी, किरण चौधरी, धीर सिंह, वर्णिका, प्रतिभा चौहान, अनिल शर्मा, चैयरमेन बृजेश त्यागी, प्रदीप त्यागी, जेपी शर्मा, प्रदीप पाल, जय भगवान सैनी, नवीन जैन, देवी राणा, संजय त्यागी, नरेश शर्मा, मनोज नायक, आशुतोष सिंह, अजय सैनी, राजेश वर्मा, संजय अरोड़ा, अशोक शर्मा आर्य, सुदेश चौधरी, नाथीराम सैनी, चंदन ठाकुर, अवनीश मोदी, राजपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
भाजपा ने पिछड़े वर्ग को वोट बैंक नहीं समझा
नारसन क्षेत्र के मोहम्मदपुर जट्ट गांव में स्थित शिव मंदिर में भाजपा द्वारा पिछड़ा वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत रहे। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत द्वारा पंडित दीनदयाल, डॉ. श्याम प्रसाद व भारत माता के तस्वीर के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर की गई।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत ने कहा कि भाजपा ओबीसी वर्ग को आगे बढ़ने का कार्य कर रही है। भाजपा पिछड़ों को केवल वोट बैंक नहीं समझता बल्कि उनका सम्मान एवं हक दे रही है। प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी ने कहा कि भाजपा ने केंद्र और राज्यों में पिछड़े समाज को मजबूती दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रिमंडल में 27 मंत्री बनाकर ओबीसी समाज को सत्ता में भागीदारी दी है। इस दौरान जयपाल, राकेश गिरी, ऋषिपाल बालियान, स्वामी राममुनि महाराज, सन्नी सैनी, निजामपुर, विनोद सैनी, डॉ. दीपक सालार, डॉ. मधु, शुशील राठी, दिनेश पंवार, जमीर हसन, अनीश अहमद, संजय, योगेश, प्रदीप कुमार, किरण चौधरी, अरुण चौधरी, सोनू धीमान, सचिन चौधरी, अंकुर कुमार, अंकित कपूर, कनक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें