फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: ‘मेरी पत्नी गोली मरवा देगी, कोर्ट की तारीख पर चाहिए सुरक्षा’

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIज्वालापुर से रुड़की कोर्ट में तारीख पर आए युवक से ससुरालियों ने की मारपीट
I
I

I
Iयुवक ने कोर्ट से भागकर बचाई जान, पीड़ित ने पत्नी से जताया जान का खतरा
I
Iसाहब! मेरी पत्नी मुझे गोली मरवा देगी। मुझे कोर्ट में तारीख पर आने के लिए सुरक्षा चाहिए। कोर्ट में तारीख पर आए एक युवक को ससुरालियों ने घेर लिया और मारपीट कर दी। युवक किसी तरह वहां से बाइक उठाकर भागा और कोतवाली पहुंचा। साथ ही पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
I
I
I
Iज्वालापुर के कड़च्छ मोहल्ला निवासी सावेज ने गंगनहर कोतवाली पुलिस को बताया कि करीब दो साल पूर्व उसकी शादी भगवानपुर क्षेत्र में हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद उसका पत्नी से विवाद हो गया था और दोनों अलग हो गए थे। पत्नी ने उसके खिलाफ केस दर्ज करा दिया था। तभी से वह रुड़की रामनगर कोर्ट में तारीख पर आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iआरोप है कि सोमवार को वह कोर्ट में तारीख पर आया था। वह कोर्ट के बाहर खड़ा था। तभी उसकी पत्नी और अन्य ससुराल वाले आ गए। उन्होंने गाली-गलौज कर दी। विरोध करने पर उक्त लोगों ने मारपीट कर दी। आरोप लगाया कि पत्नी ने उसे गोली मरवाने की धमकी दी है। किसी तरह वह वहां से जान बचाकर आया है। युवक ने पुलिस से सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कराई जा रही है।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें