फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: घर बुलाकर महिला को रॉड से पीटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIपीड़ित महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर की कार्रवाई की मांग
I
I
I
I कस्बा निवासी विधवा को उसके परिजनों ने एक लाख रुपये देने की बात कहकर अपने घर बुला लिया और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़ित महिला ने एक महिला सहित चार लोगों के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
I
I
I
Iसुल्तानपुर कस्बा निवासी महिला सना ने लक्सर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह ज्वालापुर में किराए पर कमरा लेकर रह रही है। उसका उसके परिवार के साथ जमीन का लेनदेन का कोई विवाद चल रहा है। महिला का आरोप है कि तीन दिन पहले सुल्तानपुर कस्बा निवासी परिवार के भतीजे ने फोन कर उसे अपने घर बुलाया और कहा कि उसे उसके हिस्से के एक लाख रुपये देने हैं।
विज्ञापन

I
Iमहिला ने बताया कि फोन के बाद दोपहर के समय वह अपने घर सुल्तानपुर पहुंची। आरोप है कि जैसे ही महिला घर के अंदर गई तो वहां पर मौजूद एक महिला सहित चार लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज की। आरोप है कि विरोध करने पर लोहे की रॉड से पिटाई की गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों को मौके पर आता देख मारपीट करने वाले मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

I
I
I
Iमहिला का आरोप है कि इस संबंध में उसने फोन कर सुल्तानपुर पुलिस को सूचना दी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पाई थी। अब पीड़ित महिला ने लक्सर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सुल्तानपुर पुलिस चौकी प्रभारी लोकपाल परमार का कहना है कि मामला संज्ञान में है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें