फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार धोनी के साथ खेलते देख झूमे रुड़कीवासी

Wed, 01 Feb 2017 09:32 PM IST
अमर उजाला रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
आखिरकार ऋषभ पंत को राष्ट्रीय स्तर क्रिकेट खेलते हुए देखने का रुड़कीवासियों का सपना पूरा हो गया। इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 मैच में आखिरी तीन ओवरों में ऋषभ पंत के खेलने के बारी आई तो टीवी सैट के सामने बैठे पिता और मां सहित कालोनी के लोग झूम उठे। शहर में जगह-जगह लोग टीवी स्क्रीन के आगे आंखे गड़ाए ऋषभ पंत की बल्लेबाजी को देखते रहे। जैसे ही ऋषभ ने पहला चौका मारा तो लोग खुशी से झूम उठे। साथ ही लोगों ने देश महान क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के साथ रुड़की के लाल को खेलते देख खुद को गौरवान्वित महसूस किया। पिता राजेश पंत ने कहा कि यह उनकी जिंदगी का सबसे खूबसूरत पल था।
विज्ञापन



भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टी-20 मैच में रुड़की के ऋषभ पंत को खेलने का मौका मिला। युवराज के आउट होने के बाद 17वें ओवर में खेलने आए ऋषभ प्तं को खेलते देख लोगों में खुशी की लहर दौड़। ढंडेरा स्थित ऋषभ के घर पर उनके पिता राजेंद्र प्रत व मां सरोज पंत सहित कालोनी के लोगों ने भी खुद को गौरवान्वित महसूस किया। ऋषभ ने जैसे ही चौका मारा वैसे ही लोगों में खुशी की लहर दौड़ गए। खास बात यह रही कि ऋषभ ने पहली बार देश के खेलते तीन गेंदों में पांच रन बनाए और नॉट आउट रहे। शहर में जगह-जगह लोग ऋषभ को खेलते हुए देखने के लिए टीवी सैट केसामने बैठे रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें