फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम की टीम ने जेसीबी से ध्वस्त कराया अवैध अतिक्रमण

विज्ञापन
रुड़की सुनराहरा रोड स्थित नगर निगम की भूमि पर बनाए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त करवाते मेयर गौरव गोय - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
नगर निगम की ओर से गठित टीम ने सोमवार को सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र पहुंचकर अवैध निर्माण को जेसीबी ध्वस्त करा दिया। अब दो दिनों के भीतर अवैध निर्माण कर कब्जा करने वालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

हाल ही में सलेमपुर राजपुताना औद्योगिक क्षेत्र स्थित नगर निगम की बंजर भूमि पर अवैध निर्माण का मामला सामने आया था। नगर निगम के अधिकारियों को जानकारी मिली थी कि एक जनप्रतिनिधि की शह पर कुछ लोग नगर निगम की आड़ में सरकारी भूमि पर निर्माण कर रहे हैं। बुधवार को निगम टीम ने मौके पर पहुंचकर काम रुकवा दिया था। वहीं, नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने तीन सदस्यीय जांच टीम को गठन किया, जिसकी जांच में अवैध निर्माण की पुष्टि हुई थी। जांच रिपोर्ट में बताया गया कि नगर निगम की भूमि खसरा संख्या 991 पर लगभग ढाई फीट ऊंची ईंटों की नींव भरी गई है। जांच रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए नगर आयुक्त ने अवैध निर्माण ध्वस्त कराने और आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए फिर से टीम का गठन किया। सोमवार को टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य ध्वस्त करा दिया। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान मेयर गौरव गोयल भी मौके पर पहुंचे। टीम में शामिल अधिशासी अभियंता रचना पायल, सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार प्रीतम सिंह, टैक्स इंस्पेक्टर रविंद्र पंवार आदि मौजूद रहे। नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने बताया अब कब्जा करने वालों पर केस दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें