फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: नगर निगम ने चलाया स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
वानप्रस्थी जन जागृति अभियान समिति रुड़की और नगर निगम ने गंगनहर पुल से रेलवे स्टेशन को जाने वाली सड़क पर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सड़क किनारे फैले कचरे को हटाया गया।
विज्ञापन




कार्यक्रम का नेतृत्व समिति के अध्यक्ष कर्नल एमपी. शर्मा ने किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं बल्कि हर नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने अपील की कि स्वच्छता को दैनिक आदत बनाकर अपने घरों, आसपास और सार्वजनिक स्थलों की सफाई में लोगों को सहयोग करना चाहिए।

स्वच्छता अभियान में नगर निगम की सहायक नगर आयुक्त शिवानी सालार, कर निर्धारक अधिकारी एसपी गुप्ता, प्रियंका समेत अन्य निगम अधिकारियों ने हिस्सा लिया। अतिक्रमण हटाने के दौरान पुलिसकर्मियों ने भी सहयोग प्रदान किया। वहीं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की प्रतिनिधि कविता पटवाल ने भी अभियान में योगदान दिया। अभियान में वानप्रस्थी समिति के सदस्य विनोद मिश्र, रामगोपाल शर्मा, जयकुमार शर्मा, जसवीर सिंह, कर्नल रवींद्र बंसल, विनोद शर्मा, अरविंद गर्ग, अनिल कुमार सिंघल, पुष्पा ऐठानी, राजेसिंह डंगवाल, नरेश गौतम आदि सक्रिय रूप से शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें