फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका कर्मियों ने किया कार्यबहिष्कार

Sat, 20 Feb 2016 10:30 PM IST
ब्यूरो/रुड़की, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका सभासद की ओर से लिपिक के साथ की गई अभद्रता से नाराज पालिका कर्मियों ने शनिवार को दूसरे दिन भी कार्यबहिष्कार कर सफाई व्यवस्था ठप रखी। इससे जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। इस दौरान समझौते के प्रयास भी विफल साबित हुए।
विज्ञापन


शुक्रवार को नगर पालिका के लिपिक असमत जावेद के साथ एक सभासद ने किसी काम को करने से मना करने पर गाली गलौच व अभद्रता कर दी थी। इसके बाद पालिका के कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार कर दिया था। शनिवर को भी कर्मचारियों का कार्यबहिष्कार जारी रहा। कर्मियों ने पुराने पालिका कार्यालय में धरना दिया।

सफाई न होने से कस्बे में जगह-जगह गंदगी फैली रही। कर्मचारी यूनियन के महामंत्री शमशाद अंसारी ने कहा कि आए दिन सभासद कर्मचारियों से अभद्रता करते हैं। साथ ही गलत कार्य के लिए दबाव डालते हैं। कर्मचारियों के मना करने पर उनसे गाली गलौच की जाती है। यह रवैया अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस बीच कुछ पालिका सभासदों ने दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने का प्रयास किया, लेकिन कर्मचारियों का कहना था कि सभासद की ओर से माफी मांगने के बाद कार्यबहिष्कार समाप्त किया जाएगा। मौके पर असमत जावेद, हनीफ, तारिक खान, मुर्सलीन, संदीप, सरोज, कमलदीप, शमां, शबनम, रियासत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें