फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू प्रकरण में जगह-जगह प्रदर्शन

Sat, 20 Feb 2016 10:26 PM IST
ब्यूरो/रुड़की, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
जेएनयू प्रकरण को लेकर भाजपाई शहर से लेकर देहात तक पूरे दिन सड़क पर रहे। भाजपाइयों ने राष्ट्र विरोधी ताकतों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजे।
विज्ञापन


जेएनयू प्रकरण को लेकर भाजपा हाईकमान की ओर से तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकत्रियों ने सिविल लाइंस स्थित शिव मंदिर में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की बुद्धि-शुद्धि के लिए यज्ञ किया। महिला कार्यकत्रियों ने ईश्वर से राहुल गांधी को राष्ट्रहित की बुद्धि देने के लिए यज्ञ में आहुतियां डाली। इस मौके पर मोर्चा की अध्यक्ष सावित्री मंगला, रीतु अग्रवाल, रीना, हेमा रावल, रेखा शर्मा, संगीता, राजपाल, सपना अरोड़ा, मधुजैन, कमला बमोला, राखी चंद्रा आदि मौजूद रहे।

दोपहर में भाजपाइयों ने सुभाष गंज से एक रैली निकाली। जिसमें सैकड़ों भाजपाइयों ने भाग लिया। इस दौरान भाजपाई नारेबाजी करते हुए जुलूस के रूप में मुख्य बाजार, नगर निगम चौराहे, सिविल लाइंस से होते हुए तहसील मुख्यालय पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डा. कल्पना सैनी ने कहा कि कांग्रेस देश को बांटने की राजनीति कर रही है, लेकिन भाजपा अब देश के और टुकड़े किसी भी सूरत में नहीं होने देगी। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजकर देश की अखंडता, एकता बनाए रखने के लिए देश विरोधियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष मयंक गुप्ता, श्यामवीर सैनी, राजपाल सिंह, सुरेशचंद जैन, प्रद्मून सिंह, संजय अरोड़ा, नरेश शर्मा, शुभम, गबर सिंह रावत, पीयूष ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अशोकनगर में लंढौरा मंडल के कार्यकर्ताओं की ओर से देश विरोधियों का समर्थन करने वाले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंका। पुतला फूंकने वालों में सतीश नेगी, ब्रिजेश त्यागी, जितेंद्र पुंडीर, अनूप सैनी, नौशाद, राव सोनू आदि मौजूद रहे। मंगलौर में भी भाजपा ने जेएनयू प्रकरण में राहुल गंाधी की भूमिका पर सवाल खड़े करते हुए उनका पुतला फूंका। देहात अध्यक्ष योगेश चौधरी के नेतृत्व मधु सिंह, विनोद, सरफराज आदि ने राजमार्ग पर राहुल का पुतला जलाया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें