फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की: फिल्म निर्देशक हाजी शकील को 40 करोड़ की फिरौती के लिए धमकी, लॉरेंस विश्नोई का नाम आया सामने

Sat, 14 Nov 2026 09:49 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की।

सार

धार्मिक यात्रा पर उत्तराखंड आए बॉलीवुड निर्देशक को फोन पर धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। धमकी देने वाले ने कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा होने का दावा करते हुए बड़ी रकम की मांग की है।
विज्ञापन
फिल्म निर्देशक हाजी शकील को 40 करोड़ की फिरौती - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कलियर में जियारत करने आए मुंबई के राजनेता एवं बॉलीवुड निर्देशक हाजी शकील सैफी को फोन पर 40 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने और परिवार को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। धमकी देने वाले ने कथित तौर पर खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया है। इस संबंध में हाजी शकील ने कलियर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।

विज्ञापन


हाजी शकील के मुताबिक, उन्हें मोबाइल फोन पर अनिल पंडित नाम के व्यक्ति की ओर से धमकी दी गई। फोन करने वाले ने 40 करोड़ रुपये की फिरौती नहीं देने पर उनके परिवार को खत्म करने की धमकी दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि इससे पहले भी उन्हें इसी तरह की धमकी मिल चुकी है। घटना के बाद हाजी शकील ने कलियर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

ये भी पढ़ें...कोटद्वार:  घास काट रही महिला पर दो भालुओं ने हमला कर किया बुरी तरह जख्मी, अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि फिरौती लॉरेंस विश्नोई के नाम से भी मांगी जा रही है। देहात अभय सिंह ने बताया कि हाजी शकील कलियर में जियारत के लिए आए थे। उन्हें पहले भी धमकी भरे फोन आ चुके हैं। इस संबंध में संबंधित पक्ष की ओर से दिल्ली में प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है। एसपी देहात अभय सिंह ने बताया कि हाजी शकील कलियर में आए थे, उन्हें पहले भी धमकी के फोन आए हैं और इस संबंध में दिल्ली में पहले से ही एक प्राथमिकी दर्ज है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें