फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: सड़क पर हंगामा कर रहे युवक को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में एक युवक के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, 13 नवंबर को पुलिस टीम कस्बे में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मोहल्ला खंदक में एक व्यक्ति के सड़क पर सरेआम हंगामा करने और शोर मचाने की सूचना मिली। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। पुलिसकर्मियों ने युवक को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद पुलिस ने ईशान निवासी मोहल्ला खंदक, झबरेड़ा को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें