फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क तालाब में तब्दील, आवाजाही में परेशानी

विज्ञापन
कलियर वार्ड न. 9 मुकरर्बपुर में निकासी न होने के कारण जमा गंदा पानी। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
मुकर्बपुर से बेड़पुर जाने वाली सड़क पर पानी की निकासी नहीं होने से सड़क पर पानी भर गया है। जलभराव होने से लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जनप्रतिनिधि और अधिकारियों से शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

कलियर नगर पंचायत के वार्ड नौ में राजकीय प्राथमिक विद्यालय मुकर्बपुर से बेड़पुर की ओर जाने वाली सड़क पर गंदे पानी की निकासी की सुविधा नहीं है। इससे घरों और बरसात का पानी सड़क पर ही फैला रहता है। सड़क पर पानी फैला होने से जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। इससे सड़क अब तालाब में तब्दील हो गई। सुलेमान, इलियास, मुन्ना, लालू, यासीन, गय्यूर ने बताया कि कई माह से सड़क पर जलभराव की समस्या बनी हुई है। गड्ढे होने से आए दिन हादसा होता रहता है। कई बार जलभराव की समस्या के समाधान के लिए जनप्रतिनिधियों और नगर पंचातय के अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं हो पाया है। ऐसे में उन्हें गंदगी के बीच आवाजाही करने को मजबूर होना पड़ रहा है। उधर, नगर पंचायत अध्यक्ष सखावत अली का कहना है कि पानी निकासी की समस्या को खत्म करने के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, ईओ रमेश सिंह रावत का कहना है कि चेयरमैन से वार्ता कर पानी की निकासी का जल्द ही समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें