झबरेड़ा क्षेत्र के पनियाला गांव के अंडर पास में कीचड़ होने से हो रही दिक्कत
- फोटो : ROORKEE
पनियाला गांव के पास बने अंडरपास में कीचड़ जमा हो गया है। लोगों को कीचड़ से आवागमन में दिक्कतें हो रही हैं। अंडरपास की सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गई है। क्षेत्र के लोगों ने कीचड़ हटाने और सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
झबरेड़ा क्षेत्र के पनियाला गांव के पास मंगलौर-देहरादून हाईवे पर अंडरपास बनाया गया है। अंडरपास से पानी की निकासी नहीं हो पाने से कीचड़ जमा हो गया है। पनियाला से रुड़की जाने के लिए इस अंडरपास से ही होकर गुजरना पड़ता है। इससे लगभग 15 किमी दूर तक के ग्रामीण रोजाना गुजरते हैं। झबरेड़ा वालों के लिए रुड़की जाने का यह सीधा व शार्टकट रास्ता पड़ता है। इन दिनों अंडरपास में कीचड़ होने की वजह से सड़क पर गड्ढे बन गए हैं। इससे प्रतिदिन हजारों लोगों को आवागमन में दिक्कतें हो रही हैं। ग्रामीण सतीश चौधरी, संजय, इकराम आदि ने एसडीएम से कीचड़ हटवाने और सड़क मरम्मत कराने की मांग की है। उधर, पीडब्ल्यूडी के एई विजय ने बताया कि जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।