नसीमुद्दीन सिद्दीकी। अमर उजाला
- फोटो : फाइल फोटो
बसपा से निकाले गए पूर्व विधायक शहजाद ने शनिवार को कलियर पहुंचकर बहुजन समाज पाटी पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने मंगलौर विधायक सरबत करीम और बसपा के राष्ट्रीय सचिव पर नसीमुद्दीन सिद्दीकी को निशाने पर लिया।
पूर्व विधयाक हाजी मोहम्मद शाहजाद ने शनिवार को कलियर पहुंचकर एक गेस्ट हाउस में समर्थकों के साथ बैठककर आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि 19 मई को रुड़की में एक सम्मेलन किया जाएगा, जिसके बाद आगे की कार्ययोजना बनाई जाएगी।
नसीमुद्दीन और सरबत ने बेज दी बसपा
इस दौरान उन्होंने मंगलौर विधायक सरवत करीम अंसारी और बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मैने सरवत करीम अंसारी को विधायक बनवाया और उन्होंने हमारे पीठ पर छूरा घोंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि नसीमुददीन सिददकी और सरवत करीम अंसारी ने बसपा को बेचने का काम किया है, जिसका आगामी चुनाव में जनता जवाब देगी।
उन्होंने फिर दुहराया कि वो कलियर से चुनाव लड़ेंगे, लेकिन समर्थकों से रायशुमारी के बाद रणनीति तय करेंगे। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य निसार अहमद, प्रधान सलीम, डा इनाम साबिर, खालिद साबरी, मनव्वर कुरैशी, अब्दुल सत्तार, मो युनुस, शकील सनवर आदि मौजूद रहे।