एक कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) में चोरी की घटना सामने आई है। दो युवकों ने दुकान में घुसकर मोबाइल फोन और 1500 रुपये की नकदी चुरा ली थी। यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
खड़ंजा कुतुबपुर गांव के प्रेरित अग्रवाल सीएससी चलाते हैं। 15 जुलाई की रात करीब दो बजे दो युवक उनकी दुकान में घुसे। उन्होंने वहां रखा एक मोबाइल फोन और 1500 रुपये की नकदी चोरी कर ली। सुबह प्रेरित अग्रवाल को चोरी का पता चला। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज देखी जिसमें आरोपी हिमांशु और सूरज चोरी करते दिखे। हिमांशु अकौढ़ा खुर्द का निवासी है जबकि सूरज फलौदा रहमतपुर थाना देवबंद का रहने वाला है।
प्रेरित अग्रवाल ने सीसीटीवी फुटेज से पहचान कर दोनों युवकों की तलाश की। उन्हें गांव के बाहर से अपने साथियों की मदद से पकड़ा गया। आरोपियों के पास से चोरी का मोबाइल फोन और 1050 रुपये की नकदी बरामद हुई। इसके बाद उन्हें कोतवाली लाकर पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों हिमांशु और सूरज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद