फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: उर्स में बढ़ी भीड़ तो चरमराया मोबाइल नेटवर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
दरगाह साबिर पाक के सालाना उर्स में देश के कोने-कोने से बड़ी संख्या में जायरीनों के पहुंचने के साथ ही मोबाइल नेटवर्क पर दबाव बढ़ने लगा है। भीड़ बढ़ते ही मोबाइल सेवाएं प्रभावित होने से लोगों को कॉल करने और ऑनलाइन भुगतान करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार लगातार प्रयास के बाद भी फोन कॉल कनेक्ट नही हो पा रही हैं।
विज्ञापन

मोबाइल नेटवर्क कमजोर होने का सबसे अधिक असर उन जायरीनों पर पड़ रहा है जो उर्स में आने के बाद अपने परिजनों से संपर्क करना चाहते हैं। नेटवर्क की समस्या के कारण जरूरी बातचीत नही हो पाने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं, ऑनलाइन भुगतान सेवा प्रभावित होने से दुकानदारों और जायरीनों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
जायरीनों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मोबाइल कंपनियों के अधिकारियों के साथ समन्वय कर उर्स के दौरान नेटवर्क व्यवस्था को पहले से दुरुस्त कराने की मांग की है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक राम चंद्र सेठ ने बताया कि मोबाइल कंपनियों के अधिकारियों से बात हुई है। यदि अतिरिक्त टावर उपलब्ध हो जाते हैं तो उन्हें लगाने का प्रयास किया जाएगा ताकि उर्स के दौरान मोबाइल नेटवर्क की समस्या को कम किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें