फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने खंगाली विधायक की बंद कोठी

Sat, 04 Mar 2017 07:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भगवानपुर विधायक ममता राकेश की रामनगर स्थित बंद कोठी के ताले तोड़कर चोरों ने हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया है। इसकी जानकारी शनिवार सुबह उस समय हुई जब उनका एक परिचित कोठी से अपनी गाड़ी लेना पहुंचा। डॉग स्क्वायड और फिंगर एक्सपर्ट की मदद से पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।

विधायक मामता राकेश की एक कोठी गंगनहर कोतवाली के अंतर्गत रामनगर गली नंबर-10 में भी है। जबकि वह खुद भगवानपुर में रहती हैं। उनकी इस कोठी में ताला लगा रहता है। शुक्रवार रात करीब नौ बजे उनका एक परिचित अपनी गाड़ी खड़ी करने कोठी में पहुंचा। उसके बाद वह कोठी के मेन गेट का ताला लगाकर वहां से चले गए। सुबह करीब आठ बजे वह गाड़ी लेने कोठी में पहुंचे। गेट खोलकर गाड़ी लेने अंदर गए तो उन्हें कोठी के बाहर के एक कमरे का दरवाजा खुला दिखाई दिया। वह अंदर गए तो अन्य कमरों के भी ताले टूटे हुए थे। सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने इसकी जानकारी गंगनहर कोतवाली पुलिस और विधायक ममता राकेश को दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसी बीच सीओ रुड़की स्वप्न किशोर सिंह भी पहुंच गए। जांच में पता चला कि चोर दीवार फांदकर कोठी में घुसे थे। कुछ समय बाद विधायक ममता राकेश भी पहुंच गई। विधायक ममता राकेश ने बताया कि चोर इन्वर्टर, बैटरी और गैस सिलेंडर ले गए हैं। कोठी में जेवरात और कैश नहीं था। पुलिस ने मौके पर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड बुला कर जांच कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें