फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दारोगा लापता, महकमे में हड़कंप

Wed, 24 Feb 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। जिला पुलिस मुख्यालय से रुड़की के लिए निकले दो दारोगा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। पुलिस लाइन से रवानगी के तीसरे दिन भी दोनों के कोतवाली रुड़की न पहुंचने से महकमे में हड़कंप मचा रहा। वायरलैस सेट पर लोकेशन पता करने के साथ ही उनके मोबाइलों पर भी संपर्क साधा गया। मगर मंगलवार देर रात तक उनका कुछ अता पता नहीं चल पाया था।
विज्ञापन

रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली में इन दिनों दारोगाओं की भारी कमी है। जिससे वारदातों के खुलासों के अलावा रूटीन के काम काज में भी दिक्कतें आ रही हैं। एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने रविवार को पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक राजकुमार और अमोधर को सिविल लाइंस कोतवाली भेजने के निर्देश जारी किए थे। उसी रात दोनों की रवानगी रुड़की कोतवाली के लिए कर दी गई। इसकी सूचना कोतवाली रुड़की को भी दी गई। उम्मीद जताई जा रही थी कि दोनों दारोगा सोमवार को कोतवाली में आमद करा लेंगे। मगर सोमवार को उनके कोतवाली न पहुंचने पर माना जाता रहा कि उनकी कहीं और डयूटी लगा दी गई होगी।
लेकिन मंगलवार को भी दोनों रुड़की नहीं पहुंच सके। इस पर कोतवाली प्रभारी योगेन्द्र पाल सिंह भदौरिया को चिंता हुई। उनकी लोकेशन जानने के लिए वायरलैस पर सूचना प्रसारित कराई गई। इसके अलावा उनके मोबाइल नंबरों पर भी संपर्क साधा गया। कुल मिलाकर मंगलवार देर रात तक दोनों दारोगा कोतवाली रुड़की नहीं पहुंच पाए थे। दारोगा हरिद्वार और रुड़की के बीच आखिर कहां लापता हो गए, इसको लेकर तरह तरह के सवाल महकमे के भीतर उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें