फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी में नौकरी के नाम पर सवा लाख की ठगी

Wed, 24 Feb 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। आईआईटी में नौकरी के नाम पर दो बेरोजगारों से ठगी का मामला सामने आया है। लंढौरा निवासी एक युवक को आईआईटी में शिक्षक की नौकरी लगवाने के नाम पर एक लाख और दूसरे युवक को गार्ड की नौकरी के लिए 25 हजार रुपये ठग लिए। नटवर लाल एक आईआईटी कर्मचारी का बेटा बताया जा रहा है। एक पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लंढौरा निवासी इस्लाम की कस्बे के एक युवक से पिछले दिनों बेटे की नौकरी के सिलसिले में मुलाकात हुई थी। युवक ने बताया कि उसके पिता आईआईटी में काम करते हैं। उनकी वहां अच्छी पकड़ है। 50 हजार खर्च कर गार्ड की नौकरी आसानी से मिल सकती है। इस्लाम ने बेटे हसीन की नौकरी के लिए उसे पहले 25 हजार रुपये दिए। उसके बाद युवक को कोई अतापता नहीं है। उन्होंने थक हारकर पुलिस से मामले की शिकायत की। वहीं कस्बे के ही जावेद अहमद को भी युवक ने अपने जाल में फंसाकर ठग लिया। आरोपी ने जावेद को भरोसा दिलाया कि वह आईटीआई में शिक्षक की नौकरी लगवा देगा। इसकी एवज में जावेद ने आरोपी को करीब एक लाख का भुगतान भी कर दिया। लेकिन आईआईटी में न नौकरी मिली और न रुपये वापस मिले। वहीं एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल का कहना है कि मामले की छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें