तालाब के किनारे पड़ी झोपड़ी में किसी शरारती तत्व ने आग लगा दी। इससे कुर्सी, चारपाई और बिस्तर समेत अन्य सामान जलकर खराब हो गया। पीड़ित झोपड़ी मालिक ने पुलिस को तहरीर दी है।
खानपुर ब्रह्मपुर गांव निवासी नाथीराम कश्यप ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन्होंने भिक्कमपुर गांव स्थित तालाब में मछली पालन कर रखा है जिसकी रखवाली के लिए उन्होंने तालाब के किनारे झोपड़ी बना रखी थी। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार रात झोपड़ी में कोई नहीं था। इस बीच किसी शरारती तत्व ने झोपड़ी में आग लगा दी जिससे झोपड़ी में रखी कुर्सी, चारपाई, बिस्तर, मछली पकड़ने वाले जाल आदि सामान जलकर खराब हो गया। बताया कि आग से करीब 17 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। पिछले वर्ष भी किसी ने उनकी झोपड़ी में आग लगा दी थी। भिक्कमपुर पुलिस चौकी प्रभारी नवीन चौहान का कहना है कि मामला संज्ञान में है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।