फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भगवानपुर क्षेत्र के रहने वाले एक छात्र की सहारनपुर क्षेत्र में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिवार के इकलौते बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। उन्होनें नाबालिग की हत्या की आशंका जताई है। सहारनपुर में पोस्टमार्टम होने के बाद उसका शव घर पहुंचा तो ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक भगवानपुर थाना क्षेत्र के गांव रायपुर निवासी कौशिक (14) पुत्र बालचंद क्षेत्र स्थित एक इंटर कॉलेज में कक्षा नौ का छात्र था। पड़ोस में ही सहारनपुर के थाना नानौता के गांव मौरा निवासी भूषण परिवार के साथ किराए पर रहता है। रविवार को मौरा गांव में भूषण के बेटे विशाल के साथ साथ कौशिक एक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। रविवार की रात कौशिक का शव मौरा गांव के पास मिला। मृतक के रिश्ते के चचेरे भाई चिंटू ने बताया कि परिवार में कौशिक की केवल एक छोटी बहन है। मां रेशमा का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें