फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: 12 सूत्री मांगों के लिए मिनिस्ट्रियल कर्मियों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली समेत 12 सूत्री मांगों के लिए फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन के कर्मचारियों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट भवन में एक दिवसीय धरना दिया। जनपदीय अध्यक्ष सईद अहमद की अध्यक्षता और जनपदीय मंत्री रोहित कुमार शर्मा के नेतृत्व में कर्मचारियों ने अपर जिलाधिकारी वैभव गुप्ता के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन


ज्ञापन में कनिष्ठ सहायक पद का ग्रेड वेतन 2800 रुपये करने, प्रधान सहायक एवं प्रशासनिक अधिकारी पद का ग्रेड वेतन 6600 रुपये करने तथा लेवल-11 पद का सृजन करने समेत 12 मांगें रखी गईं। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि मांगों को लेकर शासन के साथ कई दौर की वार्ता में सहमति बन चुकी है लेकिन अब तक शासनादेश जारी नहीं हुए हैं।

संगठन ने कहा कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। इसी क्रम में पांच अक्तूबर को देहरादून के परेड ग्राउंड से सचिवालय तक विशाल रैली प्रस्तावित है। कार्यक्रम की अध्यक्षता नवीन मोहन शर्मा ने की, जबकि संचालन रोहित कुमार शर्मा ने की। धरने में अनिल चौधरी, इमरान अंसारी, धीरेंद्र सिंह, चंद्रपाल सिंह, भोमपाल तोमर, ब्रिजेश गुप्ता, रवि कपूर, विपिन कुमार, कुलदीप बिष्ट, ललित मोहन जोशी, मुकुल चौहान, कमलेश मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें