फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: मिलकर्मियों ने शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल

विज्ञापन
इकबालपुर शुगर मिल कर्मचारी मिल परिसर में हड़ताल पर बैठे हुए। स्वयं
विज्ञापन
शुगरमिल कर्मियों ने वेतन के लिए दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रखी। झबरेड़ा क्षेत्र में स्थित इकबालपुर शुगर मिल के कर्मचारियों का कई माह से वेतन रुका हुआ है। कर्मचारियों ने सोमवार से मिल परिसर में हड़ताल शुरू की थी। पूरे दिन समस्या का कोई समाधान न निकल पाने से कर्मियों ने मंगलवार को भी हड़ताल जारी रखी।
विज्ञापन


हड़ताल को अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदल दिया गया है। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक समस्या का हल नहीं होगा हड़ताल जारी रहेगी। उधर मिल प्रबंधन ने बताया कि कर्मचारियों को वेतन देने की व्यवस्था का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान नाजिम अली, महकार सिंह, ईश्वर, कामेच्छा सिंह, जयपाल सिंह, शराफत, इकबाल व सुनील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें