मदरहुड आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल की ओर से स्वास्थ्य रक्षणम् कार्यक्रम के तहत एनीमिया जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 46 महिला, छात्राओं सहित कर्मचारियों की हीमोग्लोबिन जांच की गई। शिविर का उद्घाटन मदरहुड विश्वविद्यालय के महानिदेशक प्रोफेसर डॉ. नरेंद्र शर्मा ने किया। जन-जागरूकता कार्यक्रम का संचालन कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. पीयूष कपिल के मार्गदर्शन में किया गया। प्राचार्य डॉ. पीयूष कपिल ने कहा कि एनीमिया एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है। शिविर में डॉ. एसके कौशिक, डॉ. किमी सेठ, डॉ. मोनिका चौधरी, डॉ. नितिन कुमार, डॉ. लता आर्या, डॉ. आशा कुमारी, डॉ. चित्रा कपूर एवं डॉ. सोनू जेमवाल आदि ने विशेषज्ञों के रूप में सेवाएं दी हैं।