फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की खातिर विवाहिता को घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी के एक साल बाद ही ससुराल वालों ने दहेज के लिए विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। विवाहिता इंसाफ के लिए इधर-उधर भटक रही है। साथ ही एसपी देहात से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र निवासी विवाहिता ने बताया कि करीब एक साल पूर्व उसकी शादी मंगलौर क्षेत्र में हुई थी। शादी में परिजनों ने अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज कम लाने का ताना मारने लगे। इतना ही नहीं विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करने लगे। आरोप है कि परिजनों को मारपीट की जानकारी देने पर कमरे में बंद कर भूखा प्यासा रखने लगे। उसने किसी तरह जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों ने उसकी ससुराल पहुंचकर जानकारी ली तो ससुरालियों न उनके साथ भी गालीगलौज कर दी। आरोप है कि विवाहिता और उसके परिजनों को मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला के परिजनों ने कई बार सुलह करने का प्रयास किया, लेकिन ससुराल वाले दहेज में 15 लाख की डिमांड करने लगे। महिला ने एसपी देहात एसके सिंह से शिकायत कर तहरीर दी है। एसपी देहात ने मामले में जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें