फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में यात्री से मोबाइल लूट का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
रुड़की रेलवे स्टेशन पर जीआरपी द्वारा पकड़ा गया मोबाइल लूट का आरोपी। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
जीआरपी ने ट्रेन में यात्री से मोबाइल लूट के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से लूटा गया मोबाइल भी बरामद किया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। सहारनपुर के पेपर मिल रोड निवासी पंकज गोयल कारोबारी हैं। कारोबार के लिए वह रोजाना ट्रेन से रुड़की आते जाते हैं। तीन दिसंबर 2019 को वह रुड़की से हेमकुंड एक्सप्रेस से सहारनपुर जा रहे थे। खिड़की की सीट पर बैठकर वह मोबाइल पर बातचीत कर रहे थे। ट्रेन इकबालपुर रेलवे स्टेशन पर रुकी तो एक बदमाश उनका मोबाइल छीनकर फरार हो गया था। केस दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। जीआरपी चौकी इंचार्ज अमित कुमार ने बताया कि मंगलवार रात करीब सात रेलवे स्टेशन पर एक संदिग्ध युवक घूम रहा था। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मोबाइल लूट की घटना स्वीकारी। उन्होंने बताया कि मोबाइल लूट में शामिल निवासी इकबालपुर, झबरेड़ा को गिरफ्तार किया है। उसके पास लूटा गया मोबाइल भी बरामद भी किया गया है। इस दौरान टीम में अब्दुल वाशिद और वीरेंद्र शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें