फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: अस्पताल के बाहर से विवाहिता को किया अगवा, सामूहिक दुष्कर्म के बाद झबरेड़ा के जंगल में छाेड़ा

Sat, 01 Jun 2024 05:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

महिला अपने पति के साथ रुड़की-मंगलौर हाईवे किनारे एक अस्पताल में गई थी। इस बीच वह कार से उतर गई। पति कार को पार्क करने लगे। इस दौरान एक कार उसके पास आकर रुकी जिसमें दो युवक सवार थे। आरोप है कि कार सवार युवकों ने जबरन उसे कार में खींच लिया और झबरेड़ा की तरफ जंगल में ले गए। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पति के साथ अस्पताल आई एक विवाहिता का कार सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया। आरोप है कि कार सवारों ने विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उसे जंगल में छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने विवाहिता के पति की तहरीर पर अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है। साथ ही कार सवारों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मंगलौर के एक मोहल्ला निवासी विवाहिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार देर रात वह अपने पति के साथ रुड़की-मंगलौर हाईवे किनारे एक अस्पताल में गई थी। इस बीच वह कार से उतर गई। पति कार को पार्क करने लगे। इस दौरान एक कार उसके पास आकर रुकी जिसमें दो युवक सवार थे। आरोप है कि कार सवार युवकों ने जबरन उसे कार में खींच लिया और झबरेड़ा की तरफ जंगल में ले गए। शोर मचाने पर पति ने अपनी कार से उनका पीछा किया।

डरा धमकाकर सामूहिक दुष्कर्म किया
आरोप है कि दोनों आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और डरा धमकाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। एक युवक बार-बार दूसरे युवक को खुशहाल नाम लेकर बुला रहा था। इस बीच युवक उसे छाेड़कर फरार हो गए। किसी तरह वह झबरेड़ा मार्ग पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर पहुंची और यहां मौजूद लोगों को घटना की जानकारी दी। लोगों ने घटना की सूचना झबरेड़ा पुलिस को दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: झमाझम बारिश...पहाड़ से लेकर मैदान तक बदला मौसम का मिजाज, हेमकुंड साहिब में बर्फबारी
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को थाने लेकर आई और उसके पति को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने विवाहिता को पति के साथ मंगलौर कोतवाली भेज दिया। कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर खुशहाल नाम के युवक और एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।I

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें