फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: विवाहिता को बाइक सवार ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत से काम कर घर लौट रही विवाहिता को दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया। वहां उपचार के दौरान ऋषिकेश स्थित हायर सेंटर में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव खटका निवासी बिजेंद्र ने रुड़की कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसके भतीजे विनोद कुमार सैनी की पत्नी मनीषा (38) मंगलवार को साथी सरोज और सोनम के साथ खेत में काम करने गई थी। करीब साढ़े चार बजे तीनों महिलाएं काम करने के बाद घर लौट रहीं थीं। राधाकृष्ण मंदिर के पास हाईवे पार करते समय दिल्ली की ओर से आ रही बाइक ने मनीषा को टक्कर मार दी।

हादसे में मनीषा गंभीर रूप से घायल हो गई। शोर सुनकर मौके पर मौजूद लोगों ने बाइक सवारों को पकड़ लिया। घायल मनीषा को अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे ऋषिकेश स्थित हायर सेंटर रेफर किया गया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बाइक चालक आमिर खान गांव देवली सी-1-39 ए थाना टिगडी संगम विहार साउथ दिल्ली के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। बाइक पर सुमित सिंह भी पीछे बैठा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें