फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: विवाहिता को फोन पर दिया तीन तलाक, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज में बाइक और आभूषण की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने विवाहिता के साथ मारपीट कर उसे प्रताड़ित किया। विवाहिता के पति ने उसे फोन पर ही तीन बार तलाक बोलकर छोड़ दिया। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने उसके पति और ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी विवाहिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी 11 मई 2023 को मुस्लिम रीतिरिवाज से उत्तर प्रदेश के शामली जनपद निवासी अम्मार अली के साथ हुई थी। शादी में उसके परिजनों ने काफी दहेज दिया है। उसके ससुराल वाले इससे संतुष्ट नहीं थे।



आरोपी शादी के बाद से दहेज में बाइक और आभूषण के लिए उसके साथ मारपीट कर उसे प्रताड़ित करते चले आ रहे थे। उन्होंने कई बार मारपीट कर उसे घर से निकाला। 20 जून को आरोपियों ने पीटकर उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद 6 जुलाई और 11 सितंबर को आरोपियों ने उसके घर आकर उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन


आरोप है कि 13 सितंबर को उसके पति ने उसकी ममेरी बहन के मोबाइल फोन पर कॉल करके तीन बार तलाक बोलकर छोड़ दिया। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया किया तहरीर के आधार पर विवाहिता के पति आरोपी अम्मार अली, ससुर दिलशाद, सास जाहिदा, जेठ शहजाद, अरशद, अजफर और देवर अल्ताफ के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें