फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: राजमिस्त्री पर धारदार हथियार से हमले का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
काम से घर लौट रहे राजमिस्त्री पर घात लगाकर धारदार हथियार से हमला करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद आरोपी का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन




लक्सर कोतवाली के बहादरपुर खादर गांव निवासी नरेंद्र राजमिस्त्री है। तीन नवंबर की रात को वह ऋषिकेश से काम करके घर लौट रहा था। इस बीच गांव में हुए विवाद की रंजिश में आरोपी अनस उर्फ काबला ने बिलाल, हारून और अपने पांच-छह अज्ञात साथियों के साथ उस पर धारदार हथियार और लाठी-डंडों से हमला करके घायल कर दिया था।



नरेंद्र ने आरोपियों के खिलाफ लक्सर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस घटना की जांच कर रही है। इस बीच घटना को लेकर गांव में विवाद और शांतिभंग की आशंका को देखते हुए पुलिस ने आरोपी अनस उर्फ काबला निवासी बहादरपुर खादर को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपी का शांतिभंग के आरोप में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें