फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: लव और लैंड जिहाद के खिलाफ पदयात्रा निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत रक्षा मंच के कार्यकर्ताओं ने रुड़की की सड़कों पर उतरकर लव और लैंड जिहाद, बिजनेस जिहाद व नशे के खिलाफ पदयात्रा निकाली। रविवार को नेहरू स्टेडियम में स्वामी दिनेशानंद भारती, प्रदेश महामंत्री विपुल गुप्ता, युवा मंच के महामंत्री अरविंद तिवारी, जिला महिला मोर्चा के अध्यक्ष प्रतिभा चौहान ने मां भारती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर पदयात्रा का शुभारंभ किया। पदयात्रा के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वीडियो संदेश के माध्यम से भारत रक्षा मंच की इस पहल व कार्यों की सराहना की।
विज्ञापन


मंच के प्रदेश संयोजक संगठन मंत्री आशीष वाजपेयी ने व्यापारी, मातृ शक्ति, युवा शक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि घुसपैठ विरोधी कठोर कानून बनाने की जरूरत है। इससे लव जिहाद, लैंड जिहाद, बिजनेस जिहाद को रोकना जरूरी है। इस दौरान युवा मंच महामंत्री अरविंद तिवारी, सुबोध शर्मा, पार्षद चंद्र प्रकाश बाटा, अजीत मधुकर जाटव और रजत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें