फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: कारोबारी को जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कारोबारी को तमंचा दिखाकर न्यायालय में बयान बदलने का दबाव बनाने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी सचिन निवासी लक्सर को गिरफ्तार किया है। आरोपी से घटना में प्रयुक्त तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है।
विज्ञापन




लक्सर निवासी कारोबारी सुशील कर्णवाल ने 31 दिसंबर को लक्सर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें उन्होंने बताया था कि एक नवंबर 2024 को बाइक सवार युवकों ने उनके घर के समीप ही उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इसमें वह बाल-बाल बचे थे। उनकी तहरीर पर मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी सचिन सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपी जमानत पर हैं।

इस बीच 30 दिसंबर को देर शाम वह बालावाली तिराहा स्थित अपनी शराब की दुकान पर मौजूद थे। आरोप है कि आरोपी सचिन अपने चार साथियों के साथ कार से वहां आया और अपने पास मौजूद तमंचा दिखाते हुए उनके साथ गाली-गलौज करने लगा। आरोपी ने उन्हें न्यायालय में अपना बयान बदलने और नहीं बदलने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन




उन्होंने दुकान का जाल क्षतिग्रस्त कर दिया। लोगों की भीड़ जमा होने पर वह धमकी देते हुए वहां से चला गया था। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने मामले में त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए थे। तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी।

आरोपी लगातार ठिकाने बदल रहा था। मंगलवार रात को बाजार चौकी पुलिस टीम ने एक ठिकाने से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से घटना में प्रयुक्त तमंचा और कारतूस भी बरामद किया गया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में 11 मामले दर्ज हैं। उसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें