फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: फायरिंग कर जानलेवा हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नमाज पढ़ने ईदगाह गए एक परिवार के लोगों पर फायरिंग कर जानलेवा हमले के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी से वारदात में इस्तेमाल तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है। घटना में नामजद अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन




कोतवाली क्षेत्र के खेड़ी गांव में वर्ष 2021 में चार लोगों की हत्या के मामले को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद बना चला आ रहा है। शनिवार को ईद के दिन एक पक्ष के रिजवान, राव यूनूस, रजब और परवेज ईद की नमाज पढ़ने रायसी गए थे। रिजवान का आरोप है कि यहां पहले से घात लगाकर मौजूद आरोपी आस मोहम्मद, शौकत और सोहेल निवासी ग्राम खेडी ने जान से मारने की नीयत से तमंचे से उनपर फायरिंग की थी। आरोपियों ने उनके साथ मारपीट भी की थी।



मौके पर पहुंचे ग्रामीण और पुलिसकर्मियों ने उन्हें बचाया था। रिजवान की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। रविवार को वरिष्ठ उपनिरीक्षक नितिन चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक ठिकाने पर दबिश देकर मुख्य आरोपी आस मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से घटना में प्रयुक्त तमंचा और कारतूस बरामद किया गया।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी हत्या के मामले में पिछले दिनों से न्यायालय से जमानत मिलने पर बाहर आया था। पूछताछ में उसने रंजिश और बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में उनके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें