फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: नगर पालिका अध्यक्ष के आश्वासन पर समाप्त किया अनशन

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर में निर्माणाधीन रजत जयंती पार्क का नामकरण स्वतंत्रता सेनानी बाबू रतन सिंह के नाम पर किए जाने और पार्क में उनकी प्रतिमा स्थापित किए जाने की मांग को लेकर अनशन पर बैठे स्वतंत्रता सेनानी के पौत्र जितेंद्र सिंह ने रविवार को अपना अनशन समाप्त कर लिया। नगर पालिका अध्यक्ष ने उन्हें इस बाबत शासन को प्रस्ताव भेजने और नगर में एक द्वार का निर्माण स्वतंत्रता सेनानी के नाम पर किए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


रविवार को नगर पालिका अध्यक्ष संजीव कुमार और अधिशासी अधिकारी मोहम्मद कामिल ने उनसे वार्ता की। पालिकाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि कतिपय कारणों के चलते पूर्व में पारित प्रस्ताव के अनुसार पार्क का निर्माण नहीं हो सका। वर्तमान में यहां निर्माणाधीन रजत जयंती पार्क का नामकरण बाबू रतन सिंह के नाम पर किए जाने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। इसके साथ ही नगर में एक द्वार का निर्माण भी उनके नाम पर कराया जाएगा। जितेंद्र सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी के सम्मान के लिए वह अनशन पर बैठे थे। अधिकारियों के लिखित आश्वासन के बाद वह अपना अनशन समाप्त कर रहे हैं। इसके बाद नगर पालिका अध्यक्ष ने जूस पिलाकर तीन दिनों से चल रहा उनका अनशन समाप्त कराया। इस दौरान बाबू रतन सिंह के परिजन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें