फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की मौत के मामले में होगी मजिस्ट्रीयल जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
टायर कंपनी में काम करते समय झुलसने से हुई युवक की मौत के मामले में अब जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को मजिस्टीरियल जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

लक्सर में स्थित जेके टायर कंपनी में ठेकेदार के अधीन कुड़ी नेतवाल निवासी शुभम (20) पुत्र राजेंद्र काम करता था। 30 जनवरी को युवक कंपनी के अंदर टायरों की फिनिशिंग कर रहा था। इस दौरान अचानक आग लगने से वह बुरी तरह झुलस गया। कंपनी के अन्य कर्मचारी उसे एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे थे। वहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए देहरादून के लिए रेफर कर दिया था। वहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई थी। इसके बाद अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है। मृत युवक के परिजनों ने मामले की जांच के लिए जिलाधिकारी से मांग की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने लक्सर उप जिलाधिकारी वैभव गुप्ता को मामले की मजिस्टीरियल जांच करने के निर्देश दिए हैं। उप जिलाधिकारी वैभव गुप्ता ने कहा कि उनके स्तर से जांच शुरू कर दी गई है। यदि कोई व्यक्ति इस मामले में कोई भी साक्ष्य प्रस्तुत करना चाहता है तो वे उन्हें कर सकता है। जांच के बाद रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन

दस दिन में दर्ज कराएं बयान
एसडीएम लक्सर वैभव गुप्ता ने बताया कि जिला अधिकारी ने उन्हें जेके टायर्स कंपनी लिमिटेड गोवर्धन रोड लक्सर में 30 जनवरी 2022 को कार्यरत कार्मिक शुभम की आग से झुलसने के कारण उपचार के दौरान हुई मृत्यु की मजिस्टीरियल जांच के लिए नामित किया है। घटना के संबंध में यदि किसी व्यक्ति को कोई मौखिक या लिखित साक्ष्य प्रस्तुत करना हो तो वह दस दिन के भीतर एसडीएम लक्सर कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक उपस्थित होकर अपने बयान दर्ज करा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें