फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: भाई दूज पर देरी से चलीं लंबी दूरी की ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
भाई दूज पर लंबी दूरी की कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी चलीं। इससे त्योहारों पर जा रहे लोगों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए इंतजार करना पड़ा। कुछ ट्रेनों के घंटों की देरी से चलने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


बुधवार को जयनगर - अमृतसर स्पेशल एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 10 घंटों की देरी से चली। सहरसा - अंबाला कैंट स्पेशल एक्सप्रेस 7 घंटे और छपरा - अमृतसर एक्सप्रेस 6 घंटे की देरी से चली।

वहीं, कोलकाता - अमृतसर दुर्गियाना एक्सप्रेस 5 घंटे, जालंधर सिटी - दिल्ली एक्सप्रेस 6 घंटे, पूर्णियाकोर्ट - लुधियाना स्पेशल एक्सप्रेस 3 घंटे की देरी से चली। हावड़ा - अमृतसर मेल और सहरसा - अमृतसर पूजा स्पेशल 2 - 2 घंटे हावड़ा - देहरादून एक्सप्रेस, चंदौसी - ऋषिकेश पैसेंजर, दिल्ली - जालंधर सिटी एक्सप्रेस 1 - 1 घंटा देरी से चलीं।
विज्ञापन

इसके अलावा अमृतसर - पूर्णियाकोर्ट जंक्शन, पुरी - योगनरी ऋषिकेश कलिंग उत्कल एक्सप्रेस, लालगढ़ - डिबू्रगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस, देहरादून - सहारनपुर पैसेंजर, अमृतसर - पूर्णियाकोर्ट जंक्शन एक्सप्रेस, आनंद विहार टर्मिनल दानापुर जंक्शन ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से 30 मिनट से लेकर 1 घंटे की देरी से चलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें