फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटरी पर लौटने लगी जिंदगी, घर से बाहर निकलने लगे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
भगवानपुर क्षेत्र के डाडा जलालपुर गांव में हनुमान जयंती पर हुए बवाल के बाद अब दोबारा से लोगों की जिंदगी पटरी पर लौटने लगी है। लोगों ने दहशत के बीच घर से निकलकर खेतों में काम करना भी शुरू कर दिया है। वहीं कुछ समय पहले तय हुई शादी का दिन आने पर ये शादियां भी पुलिस की मौजूदगी में शांतिपूर्वक संपन्न कराई गई।
विज्ञापन

हनुमान जयंती पर डाडा जलालपुर में शोभायात्रा निकालते हुए पथराव हो गया था। इसके बाद गांव में बवाल हो गया था। इस बवाल में 10 से अधिक लोग घायल हो गए थे। मामले में कई लोगों की गिरफ्तारी भी हुई। विवाद के बाद से गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। वहीं लोगों में भारी दशहत बन गई थी। लोगों ने घरों से निकलना बिलकुल बंद कर दिया था। ऐसेे में गांव की सड़कें सुनसान हो गई थी। ऐसे में लोगों की जिंदगी बेपटरी हो गई थी। हालांकि अब गांव के हालात सामान्य होने लगे हैं। बृहस्पतिवार को गांव की सड़कों पर चहल-पहल दिखाई दी। एक-दूसरे को देखकर लोग बाहर आने लगे हैं। वहीं इस समय खेतों में गेेहूं कटाई का काम चल रहा है। ऐसे में लोगों ने खेतों में जाकर कामकाज भी किया। वहीं कुछ दिन पहले गांव में दो शादियां तय हुई थी। शुरू में परिजनों को लग रहा था कि ऐसे हालत में शादी नहीं हो पाएगी। हालांकि तय समय पर दोनों परिवारों ने शादी की सभी रस्में शांतिपूर्वक संपन्न कराई। हालांकि शादी में महमानों की संख्या कम जरूर रही। वहीं अभी भी गांव में पुलिसबल तैनात है। थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि गांव में शांति व्यवस्था कायम है।
आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश जारी
डाडा जलालपुर में हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा पर पथराव मामले में फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की दबिश लगातार जारी है। पुलिस मामले में सात आरोपियों के गैर जमानती वारंट भी जारी कर चुकी है। पथराव मामले में पुलिस अब तक चौदह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि महबूब, इसरार, हुसैन, शहनवाज, इरफान, रियाज, पैगाम के गैर जमानती वारंट जारी कर चुकी है। एसएसपी ने इन सभी आरोपियों पर दस-दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। कुल 70 हजार का इनाम घोषित किया है। थानाध्यक्ष पीडी भटट ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हर संभावित जगह पर लगातार दबिश दी जा रही है। फरार आरोपियों के घरों की कुर्की के लिए भी पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें