फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर वापस नहीं जाने दे रहा था मार डाला

Wed, 18 Jan 2017 09:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो झबरेड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
भलस्वागाज में साथी की हथौड़ा मारकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बताया कि वह झारखंड स्थित अपने गांव जाना चाहता था। लेकिन उसका साथी उसे जाने नहीं दे रहा था। इसी बात से परेशान होकर उसने हथौड़ा मारकर दोस्त की हत्या कर दी।
विज्ञापन


झबरेड़ा थाना क्षेत्र के भलस्वागाज गांव में किसान राजेंद्र के यहां काम करने वाले नौकर जमुनादास ने अपने ही साथी सोनीराम की सोमवार रात को हथौड़ा मारकर हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। घटना की जानकारी मंगलवार सुबह हुई जब राजेंद्र सोकर उठा था। झबरेड़ा थाने की पुलिस ने बुधवार सुबह हत्यारोपी जमुनादास को बिनारसी गांव से गिरफ्तार कर लिया । पूछताछ में जमुनादास ने पुलिस को बताया कि वह झारखंड के गोडा जिले के एक गांव रहने वाला है। सोनीराम उसके ही गांव का था और उसका दोस्त था। वह उसे गांव से काम के लिए भलस्वागाज लेकर आया था।

यहां काम करते हुए उसे छह माह हो चुके थे। वह अब अपने घर जाना चाहता था, लेकिन उसे घर नहीं जाने दिया जा रहा था। उसने किसान से भी जाने के लिए कहा था। किसान ने कहा कि वह अपने साथी सोनीराम से पूछ ले, क्योंकि वह ही उसे लेकर आया है। सोनीराम ने उसे मना कर दिया। इस बात से वह बेहद परेशान हो गया था। सोमवार दोपहर के समय भी उन दोनों में झगड़ा हुआ था। रात के समय उसे फिर से गुस्सा आ गया और उसने सोते हुए सोनीराम के सिर पर हथौड़ा मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी का चालान कर उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें