फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्मिकों की लेटलतीफी पर लगेगी लगाम

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्मिकों की लेटलतीफी पर लगेगी लगाम
विज्ञापन

ब्लॉक कार्यालय में अब अधिकारियों और कर्मचारियों को लेटलतीफी भारी पड़ेगी। लगातार बढ़ती शिकायतों के बाद सीडीओ ने सभी को कार्यालय में निर्धारित समय पर पहुंचना अनिवार्य कर दिया है। अब दस मिनट लेट होने पर कार्मिक की सीएल (आकस्मिक अवकाश) लगा दी जाएगी। ऐसे में अब ब्लॉक पहुंचने वाले फरियादियों को अधिकारियों के इंतजार में समय खराब नहीं करना पड़ेगा।
कुछ समय पहले अचानक सीडीओ सौरभ गहरवाल ने रुड़की ब्लॉक का औचक निरीक्षण किया था। वे सुबह दस बजे कार्यालय पहुंचे तो वहां उस दौरान तक केवल एक-दो कर्मचारी ही मौजूद थे। जबकि हर अधिकारी और कर्मचारी को सुबह दस बजे कार्यालय पहुंचना अनिवार्य है। ऐसे में उन्होंने 10 बजे के बाद आने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों से जवाब तलब किया था। साथ ही समय से कार्यालय पहुंचने के निर्देश दिए थे। इसके कुछ दिन बाद तक व्यवस्था ठीक चली, लेकिन व्यवस्था फिर पुराने ढर्रें पर लौट आई। इससे हर दिन फरियादी फिर परेशान होने लगे। सीडीओ तक मामले की फिर शिकायत पहुंची। ऐसे में उन्होंने बीडीओ को सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से समय का पालन करवाने के सख्त निर्देश दिए। स्पष्ट किया है कि हर अधिकारी और कर्मचारी को निर्धारित समय पर कार्यालय पहुंचना है। यदि किसी भी सूरत में अधिकारी या कर्मचारी को दस मिनट से अधिक लेट होता है तो उसकी हाजिरी रजिस्टर में सीएल चढ़ा दी जाए। साथ ही यदि कार्मिक एक या दो मिनट भी लेट हैं तो उस लेट समय को हाजिरी रजिस्टर में दर्ज करना अनिवार्य है। इस व्यवस्था को बनाए रखने के लिए हर दिन सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर हाजिरी रजिस्टर की फोटो लेकर उसे सीडीओ को व्हाट्सएप किया जाता है। लेट आने वाले कार्मिक की सीएल चढ़ाने के बाद अवकाश रजिस्टर में उसका अवकाश दर्ज कर उसकी फोटो भी सीडीओ को भेजी जाएगी। बीडीओ शिव प्रसाद थपलियाल ने बताया कि सीडीओ के निर्देश का सख्ती से पालन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेट होने का बताना होगा ठोस कारण
यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी को किन्हीं कारणों से कार्यालय पहुंचने में लेट हो रहा है तो इसके लिए उसे संबंधित अधिकारी को फोन और मैसेज करना होगा। साथ ही लेट आने का ठोस कारण बताना होगा। लेट होने के बाद कार्यालय पहुंचने के बाद स्पष्टीकरण देना मान्य नहीं होगा। कार्यालय में व्यवस्था तीन दिन से चल रही है। अभी तक एक अधिकारी की लेट आने पर सीएल भी लग चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें