फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से चलेगी लाहौरी एक्सप्रेस

Tue, 28 Feb 2017 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लंढौरा
विज्ञापन
विज्ञापन
दून से अमृतसर जाने वाली लाहौरी एक्सप्रेस डेढ़ माह बाद बृहस्पतिवार से फिर संचालित होगी। दूसरी ओर हरिद्वार-दिल्ली और दून-सहारनपुर पैसेंजर मंगलवार को रद्द होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा दून-वाराणसी एक्सप्रेस 17 मार्च तक निरस्त रहेगी।
विज्ञापन


लगभग डेढ़ माह से बंद पड़ी दून-अमृतसर एक्सप्रेस-लाहौरी एक मार्च को निरस्त रहेगी, लेकिन दो मार्च से इसका संचालन फिर शुरू हो सकेगा। इसके लिए रेलवे की ओर से तैयारी कर ली गई है। दूसरी ओर हरिद्वार-दिल्ली और दून-सहारनपुर पैसेंजर रद्द होने से यात्रियों को मंगलवार को विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ा। हरिद्वार-दिल्ली पैसेंजर सुबह साढ़े छह बजे जबकि दून-सहारनपुर पैसेंजर दिन में 11.40 बजे रुड़की स्टेशन पहुंचती है। दोनों ट्रेनों के निर्धारित समयानुसार बड़ी संख्या में यात्री रुड़की स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते रहे, लेकिन बाद में उन्हें दूसरी ट्रेन और बसों का सहारा लेना पड़ा। दून से लक्सर होकर वाराणसी जाने वाली एक्सप्रेस भी 17 मार्च तक निरस्त की गई है। स्टेशन अधीक्षक एसके वर्मा के अनुसार अलग-अलग स्थानों पर ट्रैक पर हो रहे कार्यों के लिए विभिन्न ट्रेनों को निरस्त किया गया है। डेढ़ माह से निरस्त लाहौरी एक्सप्रेस का संचालन बृहस्पतिवार से शुरू हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें