फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक में लदे एक लाख रुपये से अधिक के टायर चोरी

Mon, 16 May 2016 11:58 PM IST
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर। जेके फैक्ट्री से टायर लोड कर निकले एक ट्रक से 21 टायर (कीमत करीब एक लाख रुपये) गायब हो गए हैं। पुलिस की छानबीन में ट्रक फैक्ट्री के बाहर खड़ा मिला। शिकायत पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन


शेखपुरी में जेके टायर फैक्ट्री है। हाल ही में इस फैक्ट्री में ट्रांसपोर्ट को लेकर विवाद चल रहा था। लेकिन कई दौर की बैठकों के बाद विवाद जैसे तैसे सुलझ गया। अब एक ट्रक से 21 टायर गायब होने के बाद तमाम सवाल खड़े हो रहे हैं। दरअसल केहड़ा निवासी बिजेंद्र सिंह का एक मकान लक्सर कस्बे में रुड़की तिराहे के पास है। रविवार शाम बिजेंद्र के ट्रक (यूके 08 एच 9297) में लक्सर की जेके फैक्ट्री से 150 टायर लोड किए गए थे।

उसके बाद चालक किसी काम के चलते ट्रक को मालिक के आवास (लक्सर) के सामने खड़ा कर चला गया। सुबह घर के सामने ट्रक न होने पर बिजेंद्र के होश उड़ गए। पुलिस पड़ताल में पता चला कि ट्रक शेखपुरी स्थिति जेके टायर फैक्ट्री के सामने खड़ा है। लेकिन उसमें से 21 टायर गायब हैं। पुलिस को समझ नहीं आ रहा है कि यदि ट्रक चोरी की नियत से ले जाया गया तो चोर ट्रक को फैक्ट्री पर छोड़कर क्यों चले गए। इसके अलावा यदि टायर चोरी करना चोरों का मकसद था तो ट्रक से सभी टायर चोरी क्यों नहीं किए गए। कोतवाल जयदेव आर्य ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें