रुड़की। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से सटी एक बस्ती में पेशे से रिक्शा चालक की पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। उसकी दूसरी पत्नी किसी काम से बाहर गई थी। जबकि नाबालिग बेटी घर में अकेली थी।
इसी बीच किशोरी का मौसा घर आ पहुंचा और उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए दुराचार का प्रयास करने लगा। इससे पहले कि आरोपी अपनी हरकत में कामयाब होता परिवार के लोग घर पहुंच गए। किशोरी ने परिजनों को रो रोकर पूरी बात बताई। इसी बीच मौका पाकर आरोपी भाग निकला। परिजन किशोरी को लेकर गंगनहर कोतवाली पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने बच्ची से पूछताछ की। एसएसआई देवराज शर्मा ने बताया कि तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है, जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।