फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: कोर्ट के आदेश पर खानपुर पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर थाना क्षेत्र के गिद्दावाली गांव में युवक के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर एक महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। शिकायतकर्ता ने आरोपियों पर घर में घुसकर गाली-गलौज करने, लोहे के सरियों से हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


गिद्धावाली गांव निवासी सोमपाल पुत्र प्रकाश ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि एक अगस्त 2026 की सुबह करीब आठ बजे सोनू, काला और पूजा कथित तौर पर हथियारों और लोहे के सरियों के साथ उसके घर पहुंचे थे। आरोप है कि तीनों ने उसके बेटे दीपक कुमार के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।

विरोध करने पर आरोपियों ने दीपक पर सरियों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। शिकायतकर्ता के अनुसार, हमले में घायल दीपक का निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया गया।
विज्ञापन

उसने घटना की सूचना पुलिस को ऑनलाइन माध्यम से देने की बात भी कही लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर उसने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर सोनू, काला और पूजा के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें