फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछड़ी जाती में नहीं किया शामिल तो नहीं करेंगे वोट: कश्यप

विज्ञापन
लक्सर में आयोजित कश्यप समाज की रैली में शामिल समाज के लोग। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कश्यप समाज के लोगों ने कश्यप एकता क्रांति मिशन उत्तराखंड के बैनर तले महासम्मेलन जन जागृति रैली का आयोजन किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि इस बार कश्यप जाति को अति पिछड़ी जातियों में शामिल नहीं किया गया तो वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में कश्यप समाज वोट नहीं डालेगा।
विज्ञापन

रविवार को हरिद्वार रोड पर आयोजित रैली में कश्यप समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कश्यप ने कहा कि समाज को उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की 17 अति पिछड़ी जातियों के आधार पर अनुसूचित जाति का लाभ मिलना चाहिए। ऐसा नहीं होने से कश्यप समाज के युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। पूरे उत्तराखंड में किसी पार्टी ने कश्यप बिरादरी को प्रत्याशी नहीं बनाया है। इस दौरान हरिद्वार में बिरादरी को टिकट दिए जाने की मांग की गई। कहा गया कि अगर कश्यप समाज को लाभ नहीं दिया गया तो मतदान नहीं करेंगे। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष रोहित कश्यप, प्रदेश प्रभारी सोनू कश्यप, प्रदेश कोषाध्यक्ष सुनील कश्यप, अरविंद, संजय, हिमांशु, सचिन, सोमेंद्र, कन्हैया, सुमित कश्यप, सोहन लाल कश्यप, नीतीश कश्यप, रवि, पुनित, सतीश कश्यप, निर्मल कश्यप, सुमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें