फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: दरगाह में रील बनाने वालों को कलियर पुलिस ने चेताया

विज्ञापन
विज्ञापन
दरगाह साबिर पाक परिसर में रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। मंगलवार को पुलिस ने दरगाह परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाकर रील बनाने वालों को कड़ी चेतावनी दी।
विज्ञापन




पिरान कलियर निवासी मोईन साबरी ने बताया कि दरगाह परिसर में कुछ लोगों ने रील बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जाने की शिकायत ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ से की थी। शिकायत के बाद प्रशासन की ओर से दरगाह परिसर में चेतावनी बोर्ड लगवाए गए थे जिनमें रील और वीडियो बनाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी।

इसके बावजूद असामाजिक तत्व लगातार वीडियो बनाकर सोशलमीडिया पर प्रसारित कर रहे थे। मंगलवार को एसआई उपेंद्र कुमार ने पुलिस टीम के साथ दरगाह परिसर में अभियान चलाया। इस दौरान रील बना रहे लोगों को सख्त हिदायत दी गई कि भविष्य में ऐसा करने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि दरगाह की पवित्रता और जायरीनों की भावनाओं से किसी को खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें