फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस और जेसीबी की टक्कर, नौ जख्मी

Mon, 30 Nov 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
लंढौरा। सवारियों से भरी एक बस और जेसीबी की लंढौरा पेट्रोल पंप के पास टक्कर हो गई। दुर्घटना में कई सवारी घायल हो गए, जिन्हें अन्य लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उन्हें रुड़की सिविल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जौरासी जबरदस्तपुर निवासी बीलाल अहमद की बेटी की शादी छुटमलपुर के पास हुई थी, जहां शादी के बाद रिसेप्शन का आयोजन था और उसमें शामिल होने के लिए जौरासी जबरदस्तपुर से लोग गए थे। सोमवार की शाम को वह बस से लौट रहे थे। तभी लंढौरा में सामने से आ रही जेसीबी से उसकी टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद बस में चीख पुकार मच गई। इस दौरान एक महिला का पैर बस में बुरी तरह फंस गया, जिसे बमुश्किल बाहर निकाला गया। वहीं जेसीबी चालक मौके से वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार बस में कई सवारियों को चोटें आईं हैं। इसमें मेहरूनिशां, शबनम, साजिद, तुफैल, मुस्कान, फरहा, इकराम, आबिद और तीन साल की साहिल आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें