रुड़की। एनसीसी की ओर से आयोजित शिविर में 103 कैडेट्स ने रक्तदान किया। इससे पहले विभिन्न जिलों से प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे कैडेट्स को शस्त्र चलाने और व्यक्तित्व विकास के गुर सिखाए गए। शिविर में तीन सौ से अधिक एनसीसी कैडेट्स प्रतिभाग कर रहे हैं।
आईआईटी रुड़की अस्पताल में सुबह दस बजे रक्तदान शिविर का शुभारंभ कर्नल शरद टंडन ने किया। उन्होंने एनसीसी कैडेट्स से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान से न सिर्फ किसी की जान बचाई जा सकती है, बल्कि हमारे स्वास्थ्य की पूरी जांच भी हो जाती है। 24 नवंबर से शुरू हुए एनसीसी प्रशिक्षण शिविर तीन दिसंबर को संपन्न होगा। इस मौके पर मेजर अशोक शर्मा, ले. इंद्रदीप सिंह, विजय कुमार, एससी शर्मा, सूबेदार मेजर शिवा सिंह, राजेंद्र कुमार, जयप्रकाश सिंह, वीरेंद्र सिंह सीएचएम सुखविंदर सिंह, आरके दास आदि उपस्थित थे।