फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: जयंती, अदिति, रुशिल व चिराग बैंकॉक में लहराएंगे उत्तराखंड का परचम

Mon, 27 Jul 2026 05:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्फबॉल एशिया चैंपियनशिप के अंडर-19 और अंडर-16 वर्ग में खिलाड़ियों का चयन
विज्ञापन


राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में निखारी प्रतिभा, अब बैंकॉक में दिखाएंगे दम

उत्तराखंड कोर्फबॉल एसोसिएशन ने खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को दी शुभकामनाएं

रुड़की। प्रदेश के लिए गर्व की बात है कि राज्य के चार होनहार खिलाड़ियों का चयन आईकेएफ अंडर-19 व अंडर-16 कोर्फबॉल-4 एशिया चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में हुआ है। यह प्रतियोगिता बैंकॉक (थाईलैंड) में आयोजित की जा रही है। उत्तराखंड से अंडर-19 वर्ग में जयंती बडोनी, अदिति रावत और रुशिल शर्मा, जबकि अंडर-16 वर्ग में चिराग अरोड़ा का चयन हुआ है।
विज्ञापन


चैंपियनशिप में भाग लेने से पहले सभी खिलाड़ियों ने पंजाब में आयोजित राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लिया जहां विशेषज्ञ प्रशिक्षकों की देखरेख में उन्हें उच्चस्तरीय प्रशिक्षण दिया गया। शिविर के दौरान खिलाड़ियों ने फिटनेस, तकनीक और टीम समन्वय पर विशेष अभ्यास किया। उत्तराखंड से अंडर-19 वर्ग में जयंती बडोनी, अदिति रावत और रुशिल शर्मा, जबकि अंडर-16 वर्ग में चिराग अरोड़ा का चयन हुआ है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से प्रदेश के खेल जगत में खुशी का माहौल है। उत्तराखंड कोर्फबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष अरोड़ा ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी खिलाड़ी बैंकॉक में शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करेंगे। टीम के कोच शुभम और सीनियर खिलाड़ी महिमा शर्मा ने भी खिलाड़ियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता उत्तराखंड के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। उत्तराखंड कोर्फबॉल एसोसिएशन ने सभी खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों और प्रशिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए राज्य में खेलों को बढ़ावा देने और नशा मुक्त उत्तराखंड, नया खेल-नई सोच के संकल्प को आगे बढ़ाने का आहृान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें