निरंजनपुर में युवा कल्याण विभाग की ओर से अभ्यास परीक्षा का आयोजन
लक्सर। युवा कल्याण विभाग द्वारा अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, निरंजनपुर में पुलिस एवं सैन्य भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अभ्यास परीक्षा आयोजित की गई। इसमें क्षेत्र के 50 से अधिक युवाओं ने लिखित और शारीरिक अभ्यास परीक्षा में भाग लेकर अपनी तैयारियों का आकलन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अवनीश कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि ऐसी अभ्यास परीक्षाएं युवाओं को भर्ती प्रक्रिया की जानकारी देने और अपनी तैयारी को बेहतर बनाने का अवसर प्रदान करती हैं। व्यायाम निरीक्षक संदीप कुमार, मास्टर चरण सैनी और दीपक सैनी के सहयोग से प्रतिभागियों ने मॉडल प्रश्नपत्र हल किए, शारीरिक नाप-जोख एवं गतिविधियों का अभ्यास किया तथा सैन्य और पुलिस भर्ती प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।